Blogger द्वारा संचालित.

एलो वेरा (Aloe Vera) के कुछ प्रयोग


यहाँ पर हम एलो वेरा (Aloe Vera)  के कुछ प्रयोग दे रहे हैं -
  • आग से त्वचा के जल जाने परजली हुई त्वचा पर एलो वेरा (Aloe Vera) के पत्तों से निकले जेल का लेप करें। तत्काल शीतलता मिलेगी।
  • घाव पर लगाने से एलो वेरा (Aloe Vera) का जेल घाव को जल्दी भर देता है।
  • चेहरे पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल का लेप करने से चेहरे का रूखापन दूर होता है और चेहरे में कान्ति आती है।
  • एलो वेरा (Aloe Vera) जेल का प्रयोग एक आदर्श आफ्टर शेव लोशन के रूप में किया जा सकता है।
  • झुर्रियों पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल का नियमित रूप से हल्के हाथ से मालिश करें, झुर्रियाँ दूर हो जाएँगी।
  • अर्थराइटिस का दर्द होने पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल लगायें, आराम मिलेगा।
  • चोट और जलन के लिए एलो वेरा (Aloe Vera) जेल मरहम का काम करता है।
  • कान में दर्द होने पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल की कुछ बूंदें कान में टपका दें, तुरन्त राहत मिलेगी।
  • एक्जिमा के लिए एलो वेरा (Aloe Vera) जेल बहुत ही कारगर दवा है।
  • गुलाब जल में एलो वेरा (Aloe Vera) जेल मिला कर त्वचा पर लेप करने से त्वचा की खोई हुई नहीं वापस आ जाती है तथा बरकरार रहती है।
  • फोड़े-फुंसियों पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल लगाने से वे ठीक हो जाती हैं।
  • चन्दन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी के साथ एलो वेरा (Aloe Vera) जेल मिलाकर लेप करने से कील-मुहासे ठीक हो जाते हैं।
  • एलो वेरा (Aloe Vera) जेल एक आदर्श हेयर कंडीशनर है। बालों को धोने से पहले बालों की जड़ पर एलो वेरा (Aloe Vera) जेल का मसाज करें फिर पन्द्रह मिनट बाद धो लें।

1 टिप्पणियाँ: